Royal Enfield Service on Wheel Jaipur: Meri Service Booking Ka Bura Experience

Royal Enfield Service on Wheel Jaipur: Meri Service Booking Ka Bura Experience

मेरी Royal Enfield बाइक की Service on Wheel बुकिंग: एक निराशाजनक अनुभव

Royal Enfield Service on Wheel Jaipur: Meri Service Booking Ka Bura Experience

Royal Enfield Service on Wheel Jaipur: Meri Service Booking Ka Bura Experience

Royal Enfield भारत की सबसे भरोसेमंद और प्रतिष्ठित मोटरसाइकिल कंपनियों में से एक है। इसी भरोसे के कारण हर कोई यह बाइक खरीदता है एवं इसी भरोसे के साथ जब मैंने अपनी Royal Enfield बाइक की सर्विस Service on Wheel सुविधा के अंतर्गत बुक करवाई, तो मुझे उम्मीद थी कि यह अनुभव आसान, पारदर्शी और बिना किसी परेशानी के होगा। लेकिन जो हुआ, वह बिल्कुल इसके उलट था।

Service on Wheel बुकिंग: अच्छी शुरुआत, बुरा अंजाम

मैंने अपनी बाइक की सर्विस Service on Wheel मोड के तहत बुक की थी, जो कंपनी की तरफ से फ्री ऑफ कॉस्ट बताई जाती है। मेरी यह बुकिंग Wonder Motord LLP, Jaipur ke service centre के अंतर्गत शेड्यूल की गई।

मुझे लगा कि अब बाइक की सर्विस घर पर ही हो जाएगी और समय व मेहनत दोनों की बचत होगी।

Wonder Motors LLP, Jaipur द्वारा Service on Wheel से साफ इनकार

जब मैंने Wonder Motors LLP, Jaipur से संपर्क किया, तो उन्होंने सीधे Service on Wheel सुविधा देने से मना कर दिया। उनका कहना था कि वे इस मोड में सर्विस नहीं देंगे।

जब मैंने उन्हें बताया कि यह सुविधा Royal Enfield कंपनी द्वारा दी जा रही है, तो भी उन्होंने अपनी बात पर कायम रहते हुए कोई समाधान नहीं दिया।

Royal Enfield Service on Wheel Jaipur: Meri Service Booking Ka Bura Experience

Royal Enfield Service on Wheel Jaipur: Meri Service Booking Ka Bura Experience

कंपनी में शिकायत की बात पर गैर-पेशेवर रवैया

जब मैंने कहा कि मैं इस मामले की शिकायत Royal Enfield कंपनी में करूंगा, तो सर्विस सेंटर का जवाब बेहद चौंकाने वाला और गैर-जिम्मेदाराना था।

“जो करना है कर दो।”

एक ग्राहक के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी बड़े ब्रांड के सर्विस पार्टनर से अपेक्षित नहीं है। मुझे तो ऐसा लगा कि ये तो में फोन पर बात कर रहा था अगर में इन service center पर होता तो शायद ये लोग मेरे साथ हाथापाई भी कर लेते। अब भाई जो कंपनी ने हमे दिया है वो चीज मांगना हमारा हक है, अगर नहीं दे सकते तो Royal Enfield वालों को यह सुविधा हटा देनी चाहिए।

Royal Enfield कंपनी को ई-मेल द्वारा शिकायत

इसके बाद मैंने पूरे मामले की जानकारी Royal Enfield कंपनी को ई-मेल के माध्यम से विस्तार से दी। मुझे उम्मीद थी कि कंपनी इस पर ठोस कार्रवाई करेगी।

लेकिन कंपनी ने Wonder Motors LLP के खिलाफ कोई स्पष्ट एक्शन लेने के बजाय, मेरी सर्विस को किसी दूसरे सर्विस सेंटर RVS Motocorp, Jaipur पर ट्रांसफर कर दिया।

Royal Enfield Service on Wheel Jaipur: Meri Service Booking Ka Bura Experience

Royal Enfield Service on Wheel Jaipur: Meri Service Booking Ka Bura Experience

दूसरे सर्विस सेंटर की नई शर्तें

जब मैंने नए सर्विस सेंटर RVS Motocorp से बात की, तो उन्होंने कहा कि:

  • वे बाइक की सर्विस कर देंगे
  • लेकिन Service on Wheel मोड के लिए चार्ज लगेगा

यह बात और भी परेशान करने वाली थी, क्योंकि Royal Enfield की Service on Wheel सुविधा कंपनी द्वारा फ्री ऑफ कॉस्ट बताई जाती है।

दोबारा कंपनी को जानकारी, लेकिन कोई समाधान नहीं

मैंने इस पूरे नए घटनाक्रम की जानकारी फिर से Royal Enfield कंपनी को दी। लेकिन इस बार भी:

  • किसी सर्विस सेंटर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई
  • मुझे कोई स्पष्ट समाधान नहीं मिला
  • सिर्फ “wait करने” को कहा गया

ग्राहक के तौर पर उठते सवाल

इस पूरे अनुभव के बाद कुछ जरूरी सवाल सामने आते हैं:

  • अगर Service on Wheel फ्री है, तो चार्ज क्यों लिया जा रहा है?
  • जो सर्विस सेंटर मना कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई क्यों नहीं?
  • ग्राहक को इधर-उधर क्यों घुमाया जा रहा है?
  • क्या कंपनी अपने सर्विस पार्टनर्स पर सही निगरानी रख रही है? या फिर ये सुविधा सिर्फ दिखावा है जैसे कोई Business Stunt

Royal Enfield जैसे ब्रांड से बेहतर उम्मीद

Royal Enfield एक ऐसा ब्रांड है जिससे ग्राहक भरोसे और सम्मान की उम्मीद करता है। लेकिन इस तरह के अनुभव:

  • ग्राहक के भरोसे को कमजोर करते हैं
  • ब्रांड की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं
  • और Service on Wheel जैसी सुविधाओं पर सवाल खड़े करते हैं

निष्कर्ष: सुविधा से ज्यादा परेशानी

Service on Wheel सुविधा का उद्देश्य ग्राहक की जिंदगी आसान बनाना है, लेकिन मेरे अनुभव में यह सुविधा:

  • परेशानी
  • भ्रम
  • और टालमटोल

का कारण बन गई। यह लेख किसी को बदनाम करने के लिए नहीं, बल्कि ग्राहक जागरूकता के लिए लिखा गया है, ताकि दूसरे Royal Enfield मालिक सही जानकारी के साथ निर्णय ले सकें। एवं जो लोग Royal Enfield की बाइक सीservice on wheel' सुविधा को देखकर ले रहे है तो वो सावधान हो जाए।


Disclaimer: यह लेख लेखक के व्यक्तिगत अनुभव और जानकारी पर आधारित है। इसका उद्देश्य किसी व्यक्ति, संस्था या ब्रांड को बदनाम करना नहीं है, बल्कि ग्राहकों को उनके अधिकारों और अनुभवों के प्रति जागरूक करना है। लेख में व्यक्त विचार लेखक के निजी हैं और किसी भी कानूनी दावे के रूप में नहीं लिए जाने चाहिए।

إرسال تعليق

2 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
  1. Dear My All Readers,
    इस आर्टिकल में मैने जो समस्या आपको बताई है इसके लिए मैने पहला ईमेल 7 जनवरी 2026 को भेजा था, फिर आज 16 जनवरी 2026 को चंडीगढ़ के कस्टमर सपोर्ट टीम से कॉल आया है और मुझे आज भी इंतजार करने को कहा है कि एक या दो दिन में आपकी समस्या का हल हो जाएगा। देखते है दो दिन और इंतजार करके देखते है क्या नतीजा होता है फिर अपडेट देता हु। Thanks my all subscribers and team.

    ردحذف
  2. मेरे प्यारे दोस्तों अगर ऐसे कोई और भी है जिनके साथ सर्विस सेंटर वाले गलत व्यवहार करते है वो मुझे अपना कमेंट करें, में उनसे पर्सनली बात करूंगा और उनकी समस्या बिल्कुल मुफ्त में इस वेबसाइट पर पब्लिश की जाएगी।

    ردحذف

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!